वायरल न्यूज़

बंदे ने प्लेन में बैठे-बैठे बना डाली एयर होस्टेस की स्केच, फ्लाइट अटेंडेंट की मुस्कान ने जीता लाखों दिल

दूसरों के साथ खुशियां बांटने के लिए यह कोई जरूरी नहीं है कि हमें जमीन-आसमां एक करना है। आपकी कला और एक छोटी सी कोशिश भी दूसरों के चेहरे पर खुशियां ला सकती हैं। हाल में इसी बात को सिद्ध करते हुए एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

एयर होस्टेस अपनी स्केच देखकर हुई खुश (Instagram/@universeofvivek)

दूसरों की छोटी सी खुशियां हमें कितना बड़ा सुकून देती हैं, वह आप इस वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। वीडियो Emirates की एक फ्लाइट का है। जहां एक लड़के ने बैठे-बैठे ही फ्लाइट अटेंडेंट का ऐसा सुंदर स्केच बना डाला कि अटेंडेंट अपनी तस्वीर देख खुशी से फुले नहीं समाई। इस खास पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फ्लाइट अटेंडेंट को देख हुबहू बना दी तस्वीर

इस वीडियो को Vivek Patil नाम के यात्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @universeofvivek से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक अपनी सीट पर बैठे हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट को देखते हुए उसकी तस्वीर अपनी स्केच बुक में बना रहे हैं। फ्लाइट अटेंडेंस इस बात से बिल्कुल अनजान होती है और वह अपने काम में उलझी रहती है। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई उसे स्केच कर रहा है। विवेक पूरे ध्यान से उसके चेहरे के हाव-भाव को कागज पर उतारते रहते हैं।

खुद की तस्वीर देख खुशी से फुले नहीं समाई एयर होस्टेस

फ्लाइट के दौरान एयर होस्टेस दूसरे यात्रियों को गाइड करने और उन्हें सर्विस देने में व्यस्त रहती है। बाकी यात्री अपने सफर में व्यस्त रहते हैं लेकिन विवेक चुपचाप अपनी कला में डूबे रहते हैं। जब वह अपनी स्केच को पूरी कर लेते हैं, तो इसके बाद वीडियो का सबसे खास पल आता है। वह उठकर फ्लाइट अटेंडेंट के पास जाते हैं और उसे वह तस्वीर दिखाते हैं। जैसे ही महिला वह स्केच देखती है, वह हैरान रह जाती है और फिर उसके चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान आ जाती है। उसकी खुशी ने पूरे वीडियो का लाइमलाइट चुरा लिया। यह पल इतना भावुक और सुंदर होता है कि इसे देखने वाले भी खुश हो गए।

वीडियो को खूब मिला लोगों का प्यार

वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा, “35,000 फीट की ऊंचाई पर वह मुस्कान बांट रही थी, तो मैंने उसे कागज पर लौटा दिया। उसकी प्रतिक्रिया ने इस सफर को यादगार बना दिया।” उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि वह महिला कभी इस वीडियो को देखेगी और इस पल को फिर से महसूस कर पाएगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और लाइक किया है। लोग इसे बहुत प्यारा पल और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी भेजकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article