टिप देने पर आपके लिए डांस करेंगी स्टाफ, बेंगलुरु का यह कैफे अपने स्पेशल सर्विस के लिए हुआ वायरल

बेंगलुरु के एक कैफे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि यदि कोई ग्राहक उन्हें टिप देता है तो सामने डेस्क पर मौजूद स्टाफ उनके लिए डांस करेंगे। कैफे के इस अनोखे सिस्टम की चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।

आजकल कैफे और रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं ताकि कस्टमर खुशी-खुशी अपने साथ अच्छे अनुभव को लेकर वहां से जाएं। हाल में बेंगलुरु के एक कैफे का एक्सपेरिमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जहां कस्टमर के टिप देने पर सामने मौजूद डेस्क स्टाफ उसके सामने डांस करेगी, जिसका वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस करती कैफे में काम करने वाली युवतियां

डांस करती कैफे में काम करने वाली युवतियां (Instagram/@cafenuvio_bengaluru)

टिप देने पर डांस करेंगी स्टाफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कस्टमर कैफे के रिसेप्शन डेस्क पर पेमेंट करती है। तभी उसकी नजर सामने रखे एक जार पर जाती है, जिस पर लिखा है 'यदि आप टिप देते हैं, तो सामने मौजूद स्टाफ आपके लिए डांस करेगी।' कैफे के इस कैची ऑफर को देख कस्टमर से रहा नहीं जाता और वह तुरंत टिप के तौर पर कुछ पैसे उस जार में डाल देती है। हालांकि सामने मौजूद स्टाफ उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है और स्टाफ को ऑफर के तहत मजबूरन डांस करना पड़ता है।

End of Feed