Viral: ये है बालों वाला स्पाइडरमैन, हेयरस्टाइल देख पीटने लगेंगे माथा, यूज़र्स बोले - न जाने क्या-क्या देखने को मिल रहा

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक अनोखा हेयरस्टाइल देखेंगे। इसमें एक नाई ने शख्स के सिर पर मकड़ी वाली हेयरस्टाइल बना दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने बनाई अनोखी हेयरस्टाइल
  • लोगों को पसंद आई मकड़ी वाली हेयरस्टाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Spider Hairstyle Viral Video: कहते हैं चेहरे का लुक बालों से बनता है। ऐसे में लोग अपने बाल को लेकर काफी सचेत रहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के डिजाइन वाले बाल कटवाते हैं। आमतौर पर जब आप किसी सैलून में बाल कटवाने जाते हैं तो आप वहां भी हेयरस्टाइल के कई सारे फोटोज देखते होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर हेयरस्टाइल का एक ऐसा डिजाइन वायरल हुआ है, जिसे देख आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नाई ने एक अनोखी हेयरस्टाइल कटिंग की है, जिसे देख आपको स्पाइडरमैन की याद आ जाएगी। दरअसल, नाई ने एक शख्स के सिर पर मकड़ी ही बना दी है, उसकी ऐसी हेयरस्टाइल देख हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि ऐसी कारीगरी देख उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसे में ये अनोखी हेयरस्टाइल वाली वीडियो काफी वायरल हो रही है।

End of Feed