वायरल न्यूज़

⁠Viral Video: बच्चे ने की जानवरों की ऐसी मिमिक्री, कला देख हर कोई कर रहा हुनर की तारीफ

इंस्टाग्राम पर राजस्थान के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा जानवरों की मिमिक्री करता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी प्यार भी मिल रहा है।

Image

बच्चे ने की जानवर की मिमिक्री (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने की जानवरों की मिमिक्री
  • मिमिक्री देख हर किसी ने की तारीफ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animals Mimicry Viral Video: कहते हैं हर बच्चा पढ़ाई में तेज नहीं हो सकता लेकिन हर बच्चे में कुछ न कुछ टैलेंट जरूर होता है। ऐसे में कई सारे वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं। राजस्थान के पाली से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। बच्चे के टैलेंट को देखकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। लोग भी बच्चे के टैलेंट को सलाम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरकारी स्कूल का एक बच्चा जानवरों की मिमिक्री करता नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चे ने कई जानवरों जैसे - कुत्ता, मोर, कोयल और बकरी जैसी आवाज निकाल है, जिसे सुनकर आप भी अपना माथा पीटने लगेंगे। आवाज सुनकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे सामने सच में कोई जानवर हो। आलम ये है कि हर कोई बच्चे का उत्साहवर्धन करता दिख रहा है।

बच्चे ने की जानवर की मिमिक्री

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बगल वाले सर काफी प्राउड फील कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है बच्चा बैकबेंचर है। बता दें, इस वीडियो को 'newarisir_res' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.7 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article