Hand Hairstyle Viral Video: दुनिया का ऐसा कोई इंसान नहीं है, जो अच्छा ना दिखना चाहता हो। महिला हो या पुरुष सभी अपनी सुंदरता के लिए अपने बालों को संवारते नजर आते हैं। वे अच्छे-अच्छे सैलून में जाते हैं और अपने बाल कटवाते हैं। लेकिन कई बार नाई बालों के साथ कलाकारी कर देते हैं और बालों एक अच्छा लुक दे देते हैं, इससे लोग भी काफी खुश हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाई ने शख्स के सिर पर ऐसा डिजाइन बनाया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। दरअसल, नाई ने शख्स के सिर पर दो हाथ उगा दिए। बालों की मदद से उसके सिर हाथ जैसा डिजाइन बना दिया, जो दिखने में एकदम असली हाथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में नाई की इस कलाकारी को लेकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
नाई ने बालों पर ही उगा दिए दोनों हाथ
इंस्टाग्राम पर वायरल हो इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो पागलपंती वाला हेयर स्टाइल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ भी देखने को मिलेगा। बता दें, इस वीडियो को 'amazingtaishun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 3.4 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं।
