वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूटर खींचकर कर दिया कार से लंबा, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 8, 2024, 02:22 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो चीन का मालूम होता है। इसमें एक शख्स ने देसी जुगाड़ से स्कूटर को ही खींचकर लंबा कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

लोगों को खूब पसंद आ रहा ये देसी जुगाड़ का ये वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार है। यहां कभी-कभी तो ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स ने जुगाड़ से स्कूटर को खींचकर कार से लंबा कर दिया। इसके बाद शख्स स्कूटर स्टार्ट ही नहीं करता बल्कि इसपर अपने दोस्तों को बैठाकर सैर पर भी ले जाता है। शख्स के देसी जुगाड़ से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। करीब चार लाखों यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है।

चीन के शख्स का देसी जुगाड़

देसी जुगाड़ का ये वीडियो चीन का मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि शख्स के दिमाग में स्कूटर का लुक बदलने का आइडिया आया। फिर क्या था उसने देखते ही देखते स्कूटर को दो हिस्सों में बांट दिया। अब शख्स ने इसके बीच में एल्युमिनियम का शेड जोड़ दिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि कुछ समय पहले तक सामान्य सा नजर आ रहा स्कूटर अब कार से बड़ा है। इसमें एक साथ कार से भी ज्यादा लोगों को बैठाया जाता है। मजेदार है कि शख्स अपने दोस्तों को स्कूटर पर बैठाता है और सैर पर निकल जाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि चाईनीज शख्स के जुगाड़ का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर amazingtaishun नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article