आज के तेज भागते दौर में अक्सर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हमारे आसपास काम करने वाले लोगों की मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बेंगलुरु में हुई एक छोटी सी इस घटना ने लोगों को इंसानियत और सम्मान का असली मतलब समझा दिया। जिसका वी़डियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पार्सल देने आया दिव्यांग डिलीवरी एजेंट (Instagram/@harsha_._pov)
ग्राहक ने बदल दिया डिलीवरी बॉय का दिन
यह वीडियो (Video) एक दिव्यांग फूड डिलीवरी एजेंट का है। जिससे एक शख्स की हुई मुलाकात ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपना पार्सल लेने के लिए जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलता है, वैसे ही उसके सामने एक दिव्यांग डिलीवरी एजेंट खड़ा नजर आता है। वह देखता है कि दिव्यांग डिलीवरी एजेंट अपनी ट्राई साइकिल से पार्सल करने आया है। डिलीवरी एजेंट उस शख्स को जब उसका सामान सौंपता है तो वह उसे रोककर उससे बातचीत करने लगता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
दिव्यांग डिलीवरी एजेंट की मेहनत को मिला सलाम
शख्स उस एजेंट से कहता है कि, "सर, आप जो काम कर रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ और शानदार है।" इसके बाद वह शख्स उससे पूछता है कि आपके साथ लोगों का व्यवहार कैसा रहता है? इस पर डिलीवरी एजेंट कहता है कि 99% लोग उसकी मदद करके बहुत खुश होते हैं। बाकी 1% अपवाद तो हर जगह होते हैं। इसके बाद वह शख्स उस डिलीवरी एजेंट को 100 रुपए की टिप देते हुए कहता है कि सर मेरी इस छोटी सी मदद को स्वीकार करें और यह कहते हुए वह 100 का नोट उस दिव्यांग डिलीवरी एजेंट को थमा देता है। डिलीवरी एजेंट भी शख्स से मिले इस सम्मान को पाकर बहुत खुश नजर आता है और वह उसे धन्यवाद कहकर वहां से चलते बनता है।
लोगों ने खूब की उस शख्स की तारीफ
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @harsha_._pov नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "कभी-कभी एक अच्छा शब्द, एक मुस्कान या थोड़ा सा सम्मान किसी के दिन को बेहतर बना सकता है।" दूसरे ने लिखा, "असली इंसानियत इसी में है कि हम दूसरों की मेहनत को पहचानें और उनका सम्मान करें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "असली इंसानियत इसी में है कि हम दूसरों की मेहनत को पहचानें और उनका सम्मान करें।" चौथे ने लिखा, "हर काम की अपनी अहमियत होती है, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न लगे। समाज में हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और उस शख्स की खूब तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
