Bandar Ka Video: बंदर की बेबसी पर लोग जमकर ले रहे चटकारे, बोले- औरत के चक्कर में...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 9, 2023, 11:44 AM IST

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रगड़-रगड़ कर बर्तन धो रहा है। बंदर का अंदाज देखकर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • रगड़-रगड़ कर बर्तन धो रहा था बंदर
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे चटकारे

Bandar ka Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको जानवरों के एक से एक अंदाज देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारों को देखकर तो हंसे बिना आप रह नहीं सकते। जबकि, कुछ मामलों पर लोग जमकर चटकारे लेते हैं। वहीं, कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक ऐसा वीडियो (Bandar ka Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Monkey Viral Video

बंदर का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

अक्सर लोग बंदर को उछलते-कूदते देखते हैं। चीजों को बर्बाद करते देखते हैं और परेशान करते देखते हैं। लेकिन, कई बार बंदर का ऐसा अंदाज भी सामने आता है, जिस पर लोग जमकर मजे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको बंदर का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बंदर रगड़-रगड़ कर बर्तन धो रहा है। उसके आगे जूठे बर्तनों का ढेर है। बेचरा मेहनत से बर्तनों को धो रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में एक शख्स बंदर की बेबसी पर मजे ले रहा है। शख्स की बातें सुनकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देखें बंदर का अनोखा अंदाज...

End of Feed