OMG! गजब का फुटबॉलर निकला ये बंदर, चैलेंज में लड़का तक हार गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 1, 2024, 04:31 PM IST

Bandar Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बंदर छत पर था कि तभी फुटबॉल उसके पास आ गई। इसके बाद बंदर ने ऐसा जबरदस्त खेल दिखाया कि बच्चा भी एक बार को हार मान गया।

Bandar Ka Video: शरारती और नटखट जानवर की बात होती है तो बंदर का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। सोशल मीडिया में लोगों को परेशान करते हुए बंदरों के ऐसे ढेरों वीडियो भी भरे पड़े हैं। मगर इनमें आपने किसी बंदर को फुटबॉल खेलते हुए देखा है। यकीनन आपका जवाब ना में ही होगा। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो आपको चौंकाने वाला है। हालांकि वीडियो को देखकर हंसी भी बहुत आएगी। मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दो बंदर घर की छत पर बैठे हैं।

फुटबॉलर निकला बंदर

इधर एक बच्चा मोहल्ले में ही फुटबॉल खेल रहा है। मगर इसी बीच फुटबॉल बंदरों के पास पहुंच गई। देखकर लगा कि बंदर फुटबॉल लेकर भाग जाएंगे या फिर लड़के को खूब परेशान करेंगे। मगर इसके उलट बंदर ने तुरंत फुटबॉल लड़के को वापस कर दी। अब बॉल तुरंत वापस आने पर लड़के ने एक बार फि बॉल बंदर की तरफ फेंकी। बंदर ने एक बार फुटबॉल अपने हाथ में पकड़ी और तुरंत लड़के को वापस कर दी। अब तक लड़के को भी बंदर के साथ खेलने में खूब मजा आने लगा।

End of Feed