Ajab Gajab News: यह दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। सोचकर ही हैरानी होती है कि किसी झील के ऊपर हवा में कोई पत्थर लटका कैसे रह सकता है। यह एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं रूस के साइबेरिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील बैकाल के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील के ऊपर कई बार हवा में पत्थर लटके नजर आते हैं।
बैकाल झील (सोशल मीडिया)
पानी में लटके रहते हैं बर्फ
सर्दियों के मौसम में इस झील के ऊपर बहुत सारे पत्थर हवा में ऐसे लटके नजर आते हैं, जैसे पानी की कोई बूंद हो। दूर से इन पत्थरों को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि ये हवा में लटके हैं। हालांकि, अब इनका रहस्य खुल गया है। बता दें कि प्रकृति का यह अनोखा राज पहले कोई जान नहीं पाया था। लेकिन, अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है। इस रहस्य को वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया है। बता दें कि ये पत्थर बर्फ के होते हैं और यह बेहद पतली नोक पर टिके होते हैं।
झील में होता है सब्लिमेशन
आम तौर पर पानी में पत्थर डूब जाते हैं, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी झील में सर्दियों के मौसम में अलग नजारा देखने को मिलता है। जब सर्दियों में इस झील के ऊपर बर्फ जमती है, तो यह अलग-अलग शेप में बदल जाती है। इस झील में एक प्रक्रिया होती है, जिसे सब्लिमेशन कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि बर्फ झील में ऊपर की तरफ आ जाती है। जब सर्दियों में तापमान नीचे गिरता है तो पानी बर्फ में तब्दील होता है। इस दौरान झील के नीचे से ऊपर की ओर सब्लिमेशन होता है। इससे सतह पर मौजूद चीज बाहर आ जाती है। इस कारण वह हवा में लटकी दिखाई देती है।
