जो बंदर खिलौने से चिपका रहता था, अब मिली ‘गर्लफ्रेंड’, दिल छू लेगा ‘बेबी मंकी पंच’ का ये Viral Video

Baby monkey punch viral video: बेबी मंकी पंच की दिल छू लेने वाली कहानी एक बार फिर वायरल हो रही है। जो बंदर पहले सॉफ्ट टॉय के सहारे अकेलापन दूर करता था, अब उसे मोमो चान के रूप में नई साथी मिल गई है। दोनों के क्यूट वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे से बंदर की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है। इस बंदर का नाम “पंच” है, जिसे लोग प्यार से बेबी मंकी पंच कहते हैं। कुछ समय पहले तक यह मासूम बंदर अकेलापन महसूस करता था, लेकिन अब उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पंच की कहानी तब सामने आई थी जब उसके जन्म के बाद उसकी मां ने उसे अपना नहीं अपनाया। मां से अलग होने के कारण वह बहुत अकेला हो गया था। ऐसे में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसकी मदद के लिए उसे एक सॉफ्ट टॉय दिया, जो बंदर जैसा ही दिखता था। पंच उस खिलौने से इतना जुड़ गया कि वह हर समय उसी के साथ रहता था।

monkey viral video

बेबी मंकी पंच की जिंदगी में आया नया मोड़ (Photo: Instagram/africasafariplanet)

पंच की नई साथी का नाम मोमो चान

वह उसे पकड़कर सोता था और उसी के सहारे अपना अकेलापन दूर करता था। यह दृश्य देखकर कई लोग भावुक हो गए थे। अब पंच की जिंदगी में एक नया और खुशहाल मोड़ आया है। उसे एक नई साथी मिल गई है, जिसका नाम मोमो चान है। दोनों को साथ देखकर ऐसा लगता है जैसे पंच को एक सच्चा दोस्त मिल गया हो। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में दोनों को एक साथ खेलते और मस्ती करते देखा जा सकता है। वीडियो में पंच और मोमो चान एक-दूसरे के पीछे भागते हैं, खेलते हैं और काफी खुश नजर आते हैं। पंच अब पहले की तरह उदास नहीं दिखता, बल्कि उसके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है।

End of Feed