Baby Girl Sang A Song Viral Video: आज कल के बच्चे इतने टैलेंटेड हो रहे है कि उनका कोई जवाब नहीं। अपने टैलेंट से सबका मन मोह लेने वाले ये बच्चे अपने मां-बाप का भी नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची गाना गाते हुए नजर आ रही है। इस बच्ची की आवाज को सुनने के बाद यकीन मानिए आप ओरिजनल गाने को भूल जाएंगे। हालांकि, बच्ची अभी काफी छोटी है। लेकिन फिर भी गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ उसने गाया है।
Image Credit - Instagram
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची 'चुपके-चुपके चल री पुरवैया..' पर गाना गा रही है। जिसके गाने के अंदाज को देख आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। बच्ची ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ इस गाने को गाया है। ऐसे में जब आप उसके एक्सप्रेशन को देखेंगे तो आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। वैसे अगर इस वीडियो को अनू मलिक ने देख लिया तो शायद वो भी कह दें कि बच्ची ने तो आग दी। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
बच्ची ने बड़ी ही खूबसूरती से गाया गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बहुत ही सुंदर आवाज है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही अच्छे से गाया, आगे चलकर घर का नाम रौशन करो। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bhavnikashi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
