VIDEO: नन्हे गजराज के पैर में उलझा EV चार्जर का केबल, आवाज सुन दौड़ी मां, फिर जो किया देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा EV चार्जर की केबल में फंसता है तो गुस्से में मां हथिनी ने जो किया वह देख लोग चौंक गए।

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। लेकिन इन दिनों सामने आया हाथियों का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक नन्हा हाथी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV चार्जर की केबल में फंस जाता है। बच्चा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन जब बात नहीं बनती तो वह अपनी मां को मदद के लिए बुलाता नजर आता है। इसके बाद उसकी मां जो करती है, उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

baby elephant ev charger cable mother elephant video

बच्चे को बचाने के लिए चार्जर से भिड़ गई हथिनी (X/@vidsodd)

EV चार्जर में फंसा हाथी का बच्चा

वीडियो (Video) में दिखाई देता है कि हाथी का बच्चा EV चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंच गया। वहां मौजूद चार्जर की केबल किसी तरह उसके शरीर में उलझ जाती है। बच्चा केबल से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन वह आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। वह बेचैनी में इधर-उधर हिलता है और अपनी मां की तरफ मदद के लिए बढ़ता है।

End of Feed