Snake Video: बेबी कोबरा ने जूते में ही बना लिया अपना घर, यूजर्स बोले - ध्यान रखने की जरूरत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 2, 2023, 02:02 PM IST

ट्विटर पर एक काफी खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आपको बेबी कोबरा नजर आएगा, जो कि एक जूते में घुस गया है और अपना फन निकालकर बाहर झांक रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जूते में घुसा बेबी कोबरा
  • फन निकालकर फुंकार मारता दिखा सांप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Baby Cobra Viral Video: कई बार नजरों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है, जिसे देखने के बाद एकदम दिल कांप उठता है। ऐसे वीडियोज दिमाग के एक कोने फीट हो जाते हैं, जो याद आते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा, जिसे देखने आप अपने जूते पहनने से भी डरेंगे और उसे बिना चेक किए नहीं पहनेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक सांप नजर आएगा। यह बेबी कोबरा एक जूते में घुसकर उसमें अपना घर बनाया हुआ है, उसमें से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हमारी आपके लिए बस एक ही राय है कि ठंड के इस मौसम में आप जब भी जूते-चप्पल पहनने जाए तो उसे एक बार चेक जरूर कर लें, कहीं आपके साथ भी कुछ ऐसा न हो।

End of Feed