VIDEO: आयुष्‍मान खुराना और अपारशक्ति का ऑडिशन वीडियो वायरल, यंग लुक देख फैन्‍स भी हैरान

Ayushman Khurana Audition Video: बॉलीवुड कलाकार आयुष्‍मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना के ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों कलाकार काफी यंग नजर आ रहे हैं।

Ayushman Khurana Audition Video: बॉलीवुड एक्‍टर और सिंगर आयुष्‍मान खुराना की सिंगिंग को फैन्‍स खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इनके ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वे किसी म्‍यूजिक शो में परफॉर्म करने के लिए गए थे। इस वीडियो में वो अकेले नहीं बल्कि छोटे भाई अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों भाई नॉर्मल कपड़ों में अपनी गायकी का ऑडिशन जजेस के सामने देने के लिए आए थे। इस वीडियो में दोनों लोग काफी यंग और स्‍टूडेंट की तर‍ह दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

​ ayushman khurana, ayushman khurana audition video, aparshakti khurana, aparshakti khurana audition video, viral video, bollywood gossips, viral news, viral, news


आयुष्‍मान खुराना और अपारशक्ति खुराना।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

आयुष्‍मान खुराना के इस वीडियो को अपारशक्ति खुराना के इंस्‍टा हैंडल aparshakti_khurana से शेयर किया गया है। इस वीडियो में पहले दोनों भाई यानी आयुष्‍मान और अपारशक्ति एंट्री करते हैं और फिर जजेस के सामने पहुंचते हैं। जब दोनों अपना नाम बताते हैं तो अपारशक्ति नाम सुनकर जज चौंक जाते हैं और इसका मतलब पूछते हैं तभी उनको दोनों बताते हैं- Unlimited. इसके बाद दोनों लोगों को एक-एक लाइन बारी-बारी से गाने के लिए कहा जाता है तो वे शुरू करते हैं। इसके तुरंत बाद वीडियो में दिखता है कि, दोनों लोग सेलेक्‍ट होकर बाहर आ जाते हैं। इस वीडियो को अपाशक्ति ने कैप्‍शन दिया है- 'यहीं से यह सब शुरू हुआ। अब तक की यात्रा को देखकर बहुत धन्य महसूस हो रहा है। उन चेहरों को देखकर हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम क्या कहें। इसे दोबारा पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि कुछ अलग ऑडियो पहले उठाया गया था।'

End of Feed