आपने सोशल मीडिया पर सड़क पर लड़ते हुए सांडों को जरूर देखा होगा। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से देखने को मिल रहा है, जहां एक ऑटो वाला अपनी ऑटो लिए दो सांडों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गया, लेकिन उसकी ये होशियारी उसे इतनी महंगी पड़ी कि अब वह सांडों को देख कोसों दूर भागेगा।
सांडों ने ऑटो ड्राइवर को ऑटो समेत हवा में उछाला
सड़क पर भिड़े दो सांड
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर दो भारी-भरकम सांड आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं। दोनों के सींग आपस में टकरा रहे हैं और सड़क पर धूल का गुब्बार उड़ रहा है। सांडों में एक-दूसरे के प्रति गुस्सा इतना है कि आसपास के लोग डर के मारे उनके पास जाने से भी हिचक रहे हैं। किसी की इतनी हिम्मत नहीं कि उनके पास जाकर उनकी लड़ाई को रोक दे।
सांडों की जंग में 'चौधरी' बनने चले भाई साहब
इसी बीच सांडों के इस जंग में एक ऑटो वाले की एंट्री होती है, जिसे शायद यह लगा कि वो ही वहां का असली चौधरी है और उसके इलाके में चल रहे विवाद को सुलझाना उसका काम है। ऐसे में शख्स ने आव ना देखा ताव तुरंत अपना ऑटो स्टार्ट किया, गाड़ी दौड़ाई और जाकर सीधे सांडों के बीच कूद पड़ा। लेकिन उससे यहीं बड़ी गलती हो जाती है।
महंगी पड़ी होशियारी
अपनी लड़ाई में ऑटो वाले की दखल वे सांड बर्दाश्त नहीं कर पाते और उनका गुस्सा ऑटो वाले पर ही फूट पड़ता है। ऑटो वाले की दखल के बाद आग बबूला हुआ पड़ा एक सांड ने अपना सींग उसके ऑटो में लगाया और उस शख्स को ऑटो समेत ही पलट डाला। सांड ने उस पर ठीक वैसा ही वार किया जैसे कोई WWE रेसलर अपने प्रतियोगी रेसलर पर करता है, जिसके बाद वह ऑटो वाला ऑटो समेत हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरा।
वीडियो जमकर हो रहा वायरल
सांड के हमले के बाद ऑटो तुरंत पलट गया। वहीं, ड्राइवर साहब भी जमीन पर लोट गए और सांड वापस एक बार फिर से अपनी लड़ाई में जुट गए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "होशियारी पड़ी महंगी।"
