Jugaad Video: ड्राइवर ने ऑटो की पिछली सीट पर खोल ली ज्वेलरी शॉप, अनोखा साइड बिजनेस देख हैरान हुए लोग

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि ऑटो की पिछली सीट पर अलग-अलग रंग और डिजाइन के बहुत ही खूबसूरत झुमके सजे हुए हैं। बता दें कि ड्राइवर ने ऑटो की पिछली सीट पर ज्वेलरी का छोटा सेटअप तैयार किया है। जैसे ही उसकी ऑटो में कोई महिला यात्री बैठने आती होगी, वह उन्हें ये झुमके दिखाकर बेचने की कोशिश करता होगा।

Viral Video: जिस तरह महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है, उस हिसाब से तो लोग कोई एक काम करके अपनी सारी जरूरतें पूरी नहीं कर सकते हैं। आज कल ज्यादातर लोग आय के नए-नए स्रोत तलाश रहे हैं। वह सिर्फ नौकरी पर ही निर्भर रहने के बजाय कुछ साइड बिजनेस भी करने लगे हैं। इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर का बहुत ही अनोखा साइड बिजनेस इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ऑटो ड्राइवर के इस साइड बिजनेस के बारे में जानकर यूजर्स की भी आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

Viral Video (42)

ऑटो वाले का अनोखा साइड बिजनेस (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

ऑटो ड्राइवर का साइड बिजनेस इंटनरेट पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग ऑटो ड्राइवर के साइड बिजनेस से प्रेरित भी हो रहे हैं। आप देख पाएंगे कि सड़क के किनारे लोगों को एक ऑटो नजर आता है। वैसे तो यह बाकी ऑटो की तरह नॉर्मल ही नजर आती है लेकिन जैसे ही इसकी पिछली सीट पर नजर जाती है, लोगों के होश ही उड़ जाते हैं। आप देख पाएंगे कि ड्राइवर ने पिछली सीट पर एक चलता-फिरता ज्वेलरी शॉप बनाया हुआ है। देखें वीडियो-

End of Feed