यहूदियों के अलावा और कौन-कौन से धर्म के लोग रहते हैं इजरायल में, शायद ही यह मालूम होगा आपको

कई लोगों को लगता है कि इजरायल में सिर्फ यहूदी लोग ही रहते हैं लेकिन यहां यहूदी धर्म के अलावा कई अन्य धर्म के लोग भी रहते हैं। आइए जानते हैं कि इजरायल में यहूदियों के अलावा और कौन-कौन से धर्म के लोग रहते हैं।

इजरायल एक ऐसा देश है, जहां पर यहूदियों की संख्या सार्वधिक है। बहुत से लोग सोचते हैं कि इजरायल में सिर्फ यहूदी धर्म के लोग ही रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इजरायल में यहूदियों के साथ-साथ अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग भी रहते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि इजरायल में यहूदियों के अलावा और कौन-कौन से धर्म के लोग रहते हैं।

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

यहूदी धर्म के लोग

इजरायल की आबादी का एक बड़ा हिस्सा यहूदी धर्म को मानता है, इसलिए इजरायल को दुनिया में यहूदियों का देश माना जाता है। इसके अलावा दुनिया भर से कई यहूदी लोग इजरायल में आकर बसते भी हैं।

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

मुस्लिम समुदाय

यहूदियों के बाद यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस्लाम को अपना धर्म मानता है। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग अरब मूल के होते हैं, जिन्हें अक्सर अरबी इजरायली कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं और अपने धार्मिक त्योहार भी मनाते हैं।

End of Feed