Lion Swimming Viral Video: एनिमल्स के कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो में आपको जंगल का राजा शेर नजर आएगा, जो तैराकी कर रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।
समंदर में तैराकी करता हुआ नजर आया शेर (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको समंदर की गहराई में शेर तैरता नजर आएगा, जो बिल्कुल किसी शार्क और घड़ियाल की तरह तैर रहा है। ऐसे में जंगल के राजा का तैरने वाला ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लोग भी शेर का अद्भुत कला को देख काफी हैरान हैं और उनका कहना है कि शेर भी इतनी गहराई अच्छे से तैराकी कर सकता है, पहली बार देखा।
समंदर में तैराकी करता नजर आया शेर
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि जंगल में बहुत राज कर लिया, अब समंदर की बारी। इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@CrazyClips4all' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
