Gold Chain Making Process Viral Video: आभूषण पहनना करीब-करीब सभी का सपना होता है। ऐसे में सोने की बात की जाए तो लगभग हर घर में आपको ये देखने को भी मिल ही जाएगा। ऊपर से अगर सोने की चेन की बात हो तो चेन काफी लोग पहनना पसंद भी करते हैं। कोई मोटी चेन पहनता है तो कोई पतली। इन सभी की डिजाइन में भी काफी अंतर देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की चेन को कैसे बनाया जाता है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सोने को पिघलाकर सोने की चेन बनाई जा रही है। इसमें पहले सोने को पिघलाया जा रहा है और फिर एक छल्ले का रूप दिया जा रहा है। फिर इसके इसे पीटकर एक-दूसरे से जोड़कर ये चेन बनाई जा रही है। सोने पर की गई ये कारीगरी भी काफी अद्भुत नजर आ रही है। आइए देखते हैं ये वीडियो..
सोने की चेन बनाने का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये है असली कारीगरी, जो एक सिल्ली को भी चेन में तब्दील कर दे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह डिजाइन तो काफी प्यारा लग रहा है। इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'goldmania.official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
