Viral Video: सोने का चेन पहनना तो खूब पसंद होगा, अब देख भी लीजिए कैसे बनता है?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 11, 2023, 04:04 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोने की चेन बनती नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैस सोना को पिघलाकर सोने की चेन बनाई जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की चेन बनाने की प्रक्रिया
  • सोना को पिघलाकर बनाया जाता है चेन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Gold Chain Making Process Viral Video: आभूषण पहनना करीब-करीब सभी का सपना होता है। ऐसे में सोने की बात की जाए तो लगभग हर घर में आपको ये देखने को भी मिल ही जाएगा। ऊपर से अगर सोने की चेन की बात हो तो चेन काफी लोग पहनना पसंद भी करते हैं। कोई मोटी चेन पहनता है तो कोई पतली। इन सभी की डिजाइन में भी काफी अंतर देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की चेन को कैसे बनाया जाता है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सोने को पिघलाकर सोने की चेन बनाई जा रही है। इसमें पहले सोने को पिघलाया जा रहा है और फिर एक छल्ले का रूप दिया जा रहा है। फिर इसके इसे पीटकर एक-दूसरे से जोड़कर ये चेन बनाई जा रही है। सोने पर की गई ये कारीगरी भी काफी अद्भुत नजर आ रही है। आइए देखते हैं ये वीडियो..

End of Feed