British Indian Passport 1931: दुनिया के लगभग सभी देश अपने लिए पासपोर्ट जारी करते हैं। पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज में से एक है, जो दूसरे देश की यात्रा के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति के पास पासपोर्ट ना हो तो वह किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकता है। वर्तमान में जारी किए गए पासपोर्ट को तो लगभग आप सभी ने देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के पहले का पासपोर्ट कैसा नजर आता था?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें आजादी के पहले की भारतीय पासपोर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को आप देखेंगे तो आपको इस पासपोर्ट में British Indian Passport लिखा नजर आएगा, जो साल 1931 में लाहौर से जारी किया गया था। इस पोस्ट को अंशुमान सिंह नाम के एक यूजर ने शेयर किया है और उसके कैप्शन के मुताबिक यह पासपोर्ट उसके दादा जी की है, जो आजादी के पहले की है।
आजादी के पहले की पासपोर्ट की तस्वीर वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस तस्वीर पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपको दादा जी भागलपुर से लाहौर जाना पड़ा था क्या। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आजादी से जुड़ी चीजों को देखने पर काफी अच्छा लगता है। इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '@anshumansingh75' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
