Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Animal Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Viral Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ हाहाकारी होते हैं। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में वाइल्ड लाइफ (Wildlife Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई और एक पल के लिए तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए इस वीडियो (Elephant Viral Video) को देखने के बाद कुछ समय के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Stunt Video: शख्स ने एक हाथ से किया ऐसा खतरनाक स्टंट, नज़ारा देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी
आज तक आपने वाइल्ड लाइफ के कई वीडियोज (Shocking Video) देखे होंगे। कई लोग तो इस तरह के वीडियो को काफी पसंद करते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। जानवरों में भी कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ तो बेहद क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ काफी खौफनाक भी होते हैं। इसी कड़ी में जानवरों की लड़ाई का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में दो हाथियों के बीच घमासान लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो विशालकाय हाथी के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों हाथी एक-दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़े हैं। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। जिस तरह दोनों के बीच लड़ाई हो रही है उसे देखने के लिए काफी साहस की जरूरत है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...
हाथियों के बीच हाहाकारी लड़ाई
गजराजों की लड़ाई देखकर यकीनन एक पल के लिए आपकी सांसें थम गई होगी। कई लोग तो पहली बार इस तरह का नजारा देख रहे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildestafrica' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 31 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
