वायरल न्यूज़

Stunt Video: शख्स ने एक हाथ से किया ऐसा खतरनाक स्टंट, नज़ारा देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 30, 2023, 02:18 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक हाथ स्टंट करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने पर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

Image

एक हाथ से शख्स ने किया दिल दहला देने वाला स्टंट (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक हाथ से शख्स ने किया स्टंट
  • नजारा देख रूह कांप जाएगी
  • जमकर वायरल हो रही है ये वीडियो

Stunt With One Hand Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिलते हैं, जिसे देखने के बाद आपको एकदम से शॉक्ड हो जाते हैं और आपको समझ ही नहीं आता कि आप करें क्या? ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा शख्स एक हाथ से स्टंट करता नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो (Social Media Viral Video) को देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। वीडियो में शख्स ने एक हाथ स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह स्टंट करते हुए पूरी कार की छलांग मारकर पार कर जाता है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी एकदम से हैरान रह जा रहे हैं और शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक हाथ से शख्स ने किया दिल दहला देने वाला स्टंट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो एकदम से शॉक्ड कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके स्टंट के लिए इसे 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर 17 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Enezator' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article