Animal Video: मार्केट में पानीपुरी खाते दिखे गजराज, लोग बोले - इसके आगे तो लड़कियां भी फेल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हाथी मार्केट में गोलगप्पे खाता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। क्योंकि गजराज का यह रूप शायद ही आपने देखा हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने मार्केट में खाया गोलगप्पा
  • वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Elephant Eating Panipuri Viral Video: काफी बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने पर यकीन भी नहीं होता और लोगों को हंसी भी आती है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि गजराज का ऐसा रूप उन्होंने पहली बार देखा है।

Elephant Eating Panipuri

बाजार में पानीपुरी खाते हुए हाथी की वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक हाथी मार्केट में पानीपुरी खाता नजर आ रहा है। इसके खाने का अंदाज बिल्कुल वैसा ही है, जैसे कि किसी आम इंसान का होता है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद शायद आप हाथी की तुलना लड़कियों से भी कर दें। यूजर्स का कहना है कि इसके आगे तो लड़कियां भी फेल हैं।

End of Feed