वायरल न्यूज़

Stunt Video: लड़की ने किया ऐसा हैरतअंगेज कारनामा, नजारा देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 03:44 PM IST

ट्विटर पर स्टंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप मुंह खुला का खुला रह जाएगा। वीडियो में महिला रस्सी के सहारे पुल से छलांग लगाती नजर आ रही है, आगे देखिए क्या हुआ?

Image

रस्सी के सहारे सैकड़ों फीट ऊंचे पुल से कूद गई लड़की (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने पुल से लगाई छलांग
  • नीचे जाकर खोला पैराशूट
  • बेहद खतरनाक है ये स्टंट

Dangerous Stunt Video: स्टंट के कई सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ने ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। लोगों का कहना है कि ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की पुल पर बंधे रस्सी को पकड़कर छलांग लगा देती है। इस दौरान नीचे का मंजर देखकर आप दहल उठेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की नीचे जाने के बाद अपना पैराशूट खोलती है, जो काफी खतरनाक है और इसमें जान भी जा सकती है। लेकिन लड़की की दिलेरी को देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रस्सी के सहारे सैकड़ों फीट ऊंचे पुल से कूद गई लड़की

ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Twitter Viral Video) काफी चर्चा में है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि लड़की के पास दिल नहीं जिगरा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतनी दिलेरी आम लोगों के बस की बात नहीं है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 8.7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article