Stunt Video: लड़की ने किया ऐसा हैरतअंगेज कारनामा, नजारा देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 03:44 PM IST

ट्विटर पर स्टंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप मुंह खुला का खुला रह जाएगा। वीडियो में महिला रस्सी के सहारे पुल से छलांग लगाती नजर आ रही है, आगे देखिए क्या हुआ?

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने पुल से लगाई छलांग
  • नीचे जाकर खोला पैराशूट
  • बेहद खतरनाक है ये स्टंट

Dangerous Stunt Video: स्टंट के कई सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ने ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। लोगों का कहना है कि ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की पुल पर बंधे रस्सी को पकड़कर छलांग लगा देती है। इस दौरान नीचे का मंजर देखकर आप दहल उठेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की नीचे जाने के बाद अपना पैराशूट खोलती है, जो काफी खतरनाक है और इसमें जान भी जा सकती है। लेकिन लड़की की दिलेरी को देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed