वायरल न्यूज़

Viral Video: चाय की दुकान पर बर्तन साफ करता दिखा बंदर, यूजर्स ने कहा - कलयुग है भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 04:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर बंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा बंदर एक चाय की दुकान पर बर्तन साफ करता नजर आ रहा है।

Image

बर्तन धोते बंदर का वायरल वीडियो (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाय की दुकान पर बर्तन कर रहा था साफ
  • बंदर की कलाकारी देख मस्त हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Washing Utensils Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक बंदर नजर आ रहा है, जिसका कारनामा देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यूजर्स भी अपना माथा पीट रहे हैं और उनका कहना है कि बंदर का दिमाग वाकई इंसान की तरह ही होता है, जो हर बात को आसानी से समझ लेते हैं और इन्हें ट्रेंड करना भी काफी आसान होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चाय की दुकान दिख रही है, जिस पर एक बंदर दुकान पर बर्तन धोता नजर आ रहा है। उसके इस कारनामें को देखकर ग्राहक भी माथा पीट रहे हैं और हंस रहे हैं। वैसे बंदर के बर्तन धोने का स्टाइल भी बिल्कुल वैसा ही है, जैसे किसी दुकान पर कोई शख्स बर्तन धुलता है। ऐसे में लोगों को वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

बर्तन धोते बंदर का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बंदर तो एकदम एक्सपर्ट निकला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बंदर ने तो सभी नौकरों की छुट्टी कर दी। बता दें, इस वीडियो को 'abhishek_patel_pavan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article