वादियों में बर्थडे मनाने गया था कपल, तभी पहुंच गया भेड़ियों का झुंड, Viral हुआ Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2024, 12:49 PM IST

Animal Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि कपल वादियों में बर्डथे सेलिब्रेट करना पहुंचा है कि तभी भेड़ियों का झुंड भी पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Animal Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसकी कल्पना तक नहीं की गई होगी। दरअसल वीडियो एक कपल से जुड़ा है जो बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वादियों में जा पहुंचा। कपल बहुत खुश होता है और हर तरफ खूबसूरत नजारा ही दिखाई देता है। मगर एकाएक तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल कपल बर्थडे सेलिब्रेट कर पाता तभी भेड़ियों का झुंड उनके करीब पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। कपल और भेड़ियों से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

अचानक आ धमका भेड़ियों का झुंड

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि कपल वादियों में मौजूद एक प्यारे से होटल में ठहरा है। होटल के कमरे से बाहर का नजारा बेहद ही आकर्षक नजर आता है। हर तरफ बर्फ की चादर से ढकी जमीन है। इसमें देखेंगे कि बाहर का खूबसूरत नजारा देखकर शख्स ने कैमरा निकाला और सबकुछ रिकॉर्ड करने लगा। इधर शख्स ने कैमरा बाहर निकाला ही था कि तभी भेड़ियों का झुंड होटल के करीब पहुंचा। झुंड ने होटल के हर तरफ फैल गया और डरावनी आवाज निकालने लगा। इधर होटल में मौजूद कपल इस नजारे को देखकर और भी ज्यादा खुश हो गया। इसमें शख्स ने बिना डरे अपने कमरे का दरवाजा खोला और भेड़िए के करीब पहुंच गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

End of Feed