वायरल न्यूज़

Prank Video: पत्नी से किया ऐसा धांसू प्रैंक, जिसने देखा बस पति का फैन बन गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2024, 12:56 PM IST

Funny Prank Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पती ने आराम से सो रही पत्नी से ऐसा धांसू प्रैंक किया देखकर किसी क भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो इतना मजेदार है कि बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

पति ने पत्नी से किया मजेदार प्रैंक। (Photo/Instagram)

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखें नम हो जाती हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है। दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं। इसमें प्यारी सी बेटी पीछे की सीट पर बैठा है और पत्नी फ्रंट सीट पर हैं। इसमें देखेंगे कि पति बेचारा चुपचाप ड्राइव कर रहा है। फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य नजर आता है। मगर पति के दिमाग में तभी ऐसा आइडिया आया कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

पति ने किया तगड़ा मजाक

इसमें देखेंगे कि पत्नी को फ्रंट सीट पर आराम से सोता हुआ देख पति के दिमाग में प्रैंक का आइडिया आता है। फिर क्या था तभी पति ने गजब का दिमाग चलाया और प्रैंक शुरू कर दिया। पति ने अपना जूता निकाला और जल्दी से गहरी नींद में सुई हुई पत्नी को उठाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि पत्नी किसी तरह नींद से जागने की कोशिश करती है कि तभी पति ने हाथ में जूता थमा दिया। पति ने कहता कि उसका फोन आया है। मजेदार है कि पत्नी ने नींद में जूते को फोन समझकर पकड़ लिया। पत्नी उसी जूते को कान में लगाकर हेलो करती है। वो कई बार हेलो करती है और मगर कोई आवाज नहीं आती।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार है कि पलभर के लिए वो जूते को देखती है और फिर दोबारा इसे अपने कान पर लगा लिया। पत्नी के अभी तक समझ नहीं आता है कि उसने कान पर जूता लगाया हुआ है। हालांकि पीछे बैठी बच्ची ने याद दिलाया तो तब जाकर उसे कुछ समझ आया। इधर खुद के साथ प्रैंक का पता चलने पर पत्नी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि पत्नी से प्रैंक करते हुए पति का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर meemlogy नम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article