Video: तेंदुए के शिकार पर पड़ी मगरमच्छ और लकड़बग्घों की नजर, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Animal Fight Video: वीडियो में आप देखेंगे कि एक शिकार के लिए चार खूंखार शिकारी आपस में भिड़ गए हैं। शिकार के लिए ऐसा संघर्ष आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

Animal Fight Video: जंगल का एक बहुत ही अनोखा नियम है, वहां राज करने के लिए आपको सामने वाले पर हावी होना पड़ेगा। अन्यथा कब आप किस जानवर का शिकार बन जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे तो जंगल का राजा शेर को माना जाता है, लेकिन वहां एक से बड़े एक शिकारी घूमते नजर आते हैं। शेर के अलावा चीता, तेंदुआ, बाघ भी खूंखार तरीके से अपने शिकार को निपटाते हैं। वहीं कई बार इन जानवरों को भी कोई सवा सेर मिल जाता है। इसके बाद शिकार करने वाले जानवर भी कमजोर जानवरों का शिकार बन जाते हैं।

Animal Fight

शिकार के लिए संघर्ष (फोटो साभार- यूट्यूब/Latest Sightings)

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

जिस तरह ये जानवर जंगल के शिकारी माने जाते हैं, वैसे ही पानी का दैत्य मगरमच्छ को माना जाता है। अपने शिकार करने की अनोखी कला से वह बड़े से बड़े जानवरों को भी मात दे देते हैं। यहां तक कि कई बार शेर, चीता जैसे जानवर भी उनका शिकार बन जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। यह वीडियो तेंदुआ, लकड़बग्घा और मगरमच्छ से जुड़ा है। देखें वीडियो-

End of Feed