Video: पत्नी को सीढ़ियां चढ़ने में होती थी परेशानी, 65 साल के मैकेनिक ने घर में बना डाला देसी एस्केलेटर

वायरल न्यूज (Viral News): आंध्र प्रदेश के 65 वर्षीय मैकेनिक सत्ती शिवा नारायण रेड्डी ने अपनी पत्नी को 21 सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए घर में ही देसी एस्केलेटर बना दिया।

कहते हैं कि जब किसी अपने के लिए कुछ करने का जज्बा हो, तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान लगने लगता है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है, जहां एक 65 साल के मैकेनिक ने अपनी पत्नी की परेशानी दूर करने के लिए ऐसा काम किया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला घर की सीढ़ियां चढ़ने के लिए एक अनोखे देसी एस्केलेटर का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। यह मशीन किसी बड़ी कंपनी ने नहीं, बल्कि उनके पति ने अपने हाथों से बनाई है।

homemade escalator for wife viral video

आंध्र प्रदेश के 65 वर्षीय मैकेनिक सत्ती शिवा नारायण रेड्डी और उनकी पत्नी सत्यवेणी (X/@TGGovtUpdates)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पत्नी की परेशानी देख आया अनोखा आइडिया

यह मामला आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के अर्थमुरु गांव का है। यहां रहने वाले 65 वर्षीय मैकेनिक सत्ती शिवा नारायण रेड्डी ने अपनी 58 वर्षीय पत्नी सत्यवेणी के लिए यह खास सिस्टम तैयार किया है। बताया जा रहा है कि उनके घर की पहली मंजिल तक पहुंचने के लिए 21 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। उम्र बढ़ने के कारण उनकी पत्नी को सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती थी। अपनी पत्नी की तकलीफ देखकर रेड्डी ने फैसला किया कि वह इसका कोई समाधान जरूर निकालेंगे।

End of Feed