Viral Video: दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। दुनिया में कुछ लोग ऐसे टैलेंटेड हैं जो अक्सर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कभी कभी कुछ लोगों के आविष्कार सभी को हैरान कर देते हैं। अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको टैलेंटेड लोगों से जुड़े कई वीडियोज ऐसे देखने को मिलेंगे जिसे देख आपको भी हैरानी होगी। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सब्जी से संगीत बजाते दिख रहा है।
गाज़र से शख्स ने बनाई शहनाई (Source:twitter)
इस टैलेंटेड शख्स के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स सैकड़ों दर्शकों के सामने एक गाजर को काटकर बेहतरीन वाद्य यंत्र बनाता है। इसके बाद उससे मधुर संगीत बजाकर लोगों को मुग्ध कर देता है।
The message I got from this? Find music in everything around you…#sundayvibes t.co/DHCvhlTRru
— ANI (@ANI) Mar 5, 2023
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स हाथ में गाजर लेकर खड़ा दिख रहा है और फिर ड्रिलिंग मशीन के जरिए उसमें छेद करता है और उसके बाद उसके किनारों पर भी बांसुरी की तरह कई छेद करता है। इसके बाद वो शख्स गाजर से बने उस साज़ से मधुर धुन बजाने लग जाता है।
वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के मशहूर संगीतकार लिंसे पोलाक हैं और गाजर के जरिए उन्होंने जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बनाया वो आपको हिन्दुस्तानी शहनाई की याद दिला देगा। इस वीडियो को अब तक 5.5 लाख लोगों ने देखा है जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
