भारत में Tesla को टक्‍कर देने के लिए Anand Mahindra ने बनाया प्‍लान, वायरल पोस्‍ट में कही बड़ी बात

Anand Mahindra on Tesla: आनंद महिंद्रा ने कहा कि, 'बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद, इससे कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा और यह अभी भी जीवित है और मजबूती से आगे बढ़ रही है। और एक सदी बाद भी मौजूद रहने और प्रासंगिक बने रहने के लिए पागलों की तरह काम कर रहे हैं।'

Anand Mahindra on Tesla: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी टेस्ला को लेकर एक बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईवी दिग्गज से निपटने की उनकी रणनीति के बारे में पूछे जाने पर, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि, '1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के खुलने के बाद से ही हमसे इसी तरह के सवाल पूछे जाते रहे हैं। आप टाटा, मारुति और सभी मल्‍टीनेशनल कंपनियों से कैसे मुकाबला करेंगे? लेकिन हम अभी भी मौजूद हैं।' आनंद महिन्द्रा की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और कई लोगों ने कहा कि यह उनके प्रोडक्‍ट के प्रति उनके विश्वास का संकेत है।

आनंद महिंद्रा का रिएक्‍शन वायरल।

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा ने कहा कि, 'बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद, इससे कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा और यह अभी भी जीवित है और मजबूती से आगे बढ़ रही है। और एक सदी बाद भी मौजूद रहने और प्रासंगिक बने रहने के लिए पागलों की तरह काम कर रहे हैं। आप सभी के उत्साहवर्धन के साथ, हम ऐसा कर पाएंगे।'

End of Feed