Amul Congratulates Chandrayaan-3 For Landing: चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ली है। ऐसे में हर ओर भारत की चर्चा हो रही है, लोग बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच कई दिग्गजों ने भी इसरो को बधाई संदेश दिए। ट्विटर पर भी फोटोज और मीम्स की काफी भरमार देखी गई, जिसमें लोग अपने-अपने तरीके से बधाई देते नजर आए और खुशियां जाहिर की।
चंद्रयान-3 के सक्सेज पर अमूल ने दिया खास अंदाज में बधाई
ऐसे में एक खास फोटो है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस फोटो को अमूल ग्रुप की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें अमूल ने अनोखे अंदाज में बधाई दी है। ये फोटो इतना शानदार है कि देखते ही आप झूम उठेंगे। इस फोटो में अमूल द्वारा कैप्शन में लिखा गया है - मून मीठा करो। इस फोटो में नीचे की तरफ लिखा है - फॉर लंच एंड डिनर। इसके साथ ही तस्वीर में अमूल वाली लड़की झंडा लिए खड़ी है और चांद पर चंद्रयान-3 लैंड करता नजर आ रहा है।
अमूल द्वारा दी गई बधाई पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
ट्विटर पर वायरल हुए इस तस्वीर को लेकर काफी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बधाई देने के लिए काफी बेहतरीन तरीका है। इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख 27 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार इसे रिट्वीट भी किया गया है। इस पोस्ट को अमूल के ऑफिशियल अकाउंट '@Amul_Coop' से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
