Chandrayaan-3: चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर जारी, इन वीडियोज को देख गर्व से सीना हो जाएगा चौड़ा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 05:26 PM IST

चंद्रयान-3 की आज लैंडिंग होने वाली है। इसके लिए पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार भी देखी जा रही हैं, जिसमें हिंदुस्तानी अपने जज्बे को दिखा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रयान-3 को लेकर वीडियोज की भरमार
  • सोशल मीडिया पर छाया दुआंओं का दौर
  • हिंदुस्तानियों का दिखा अनोखा अंदाज

Chandrayaan 3 Viral Memes: चंद्रयान 3 भारत के लिए सबसे खास मिशन है। अगर ये सफल हो पाता है तो भारत पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर उतरने की तैयारी में है, जहां अब तक कोई भी देश नहीं उतर सका है। ऐसे में अगर भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो पाती है, तो मून के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश भारत बन जाएगा।

इस बीच सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 को लेकर काफी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। ऐसे में पूरा हिंदुस्तानियों का जज्बा भी नजर आ रहा है कि वे किस प्रकार से इस मून मिशन के सफल होने के लिए कामना कर रहे हैं। इस बीच कहीं पर लोग मंदिर में भगवान के आगे मत्था टेंक रहे हैं तो कहीं पर हवन करवाया जा रहा है। इससे रिलेटेड काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

End of Feed