अमेरिकन वुमन ने उतारा Dolly Chaiwala का ऐसा नकल, यूजर्स बोले - चाय और स्नैक्स बेचने का तरीका मजेदार है

इंस्टाग्राम पर एक अमेरिकन महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां महिला ने डॉली चायवाले की कमाल की नकल की है। महिला की मिमिक्री देख आप उसके फैन बन जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी महिला ने की गजब की मिमिक्री
  • Dolly Chaiwala का किया नकल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jessica Chaiwala Vs Dolly Chaiwala 2.0: इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी डॉली चायवाला का जलवा देखा जा रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। इंडिया के साथ अब अमेरिका में भी उनके फैन देखे जा रहे हैं। इस वीडियो को देख आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा। वीडियो में एक विदेशी महिला नजर आ रही है, जो डॉली चायवाला की नकल कर रही है।

Jessica Chaiwala

अमेरिकी महिला ने की डॉली चायवाला की नकल (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाली ये महिला अमेरिकी मूल की है, जिसका नाम Jessica Vernekar है, जिसकी मिमिक्री देख आप उसके कायल हो जाएंगे। महिला ने बिल्कुल डॉली चायवाला के अंदाज में मिमिक्री करते हुए चाय और समोसा पेश कर रही है। महिला का ये अंदाज देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और कुछ लोग इसे डॉली चायवाला की प्रसिद्धि भी बता रहे हैं।

End of Feed