वायरल न्यूज़

ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज करता दिखा शख्स, दिल छू लेगा ये Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत वीडियोज में से एक है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

Image

अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
  • अनोखे अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Beautiful Couple Proposal Video: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ वही समझ सकता है जिसने किसी से सच्चा प्यार किया हो। सोशल मीडिया पर लोग अपने प्यार को प्रमाणित करते हुए अपने पार्टनर के साथ कई क्लिप साझा करते हैं, जिसमें उनकी जिंदगी का एक खूबसूरत एहसास छिपा होता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी ब्लाइंड गर्लफ्रेंड के साथ एक रेस्टोरेंट जाता है। वहां पर अनोखे अंदाज में उसे प्रपोज करता है। गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए शख्स ने प्लेट पर ब्रेल लिपी में लिखवाता है - क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इतना पढ़कर गर्लफ्रेंड भावुक हो जाती है और बॉयफ्रेंड से पूछती है कि क्या तुम सच में मुझसे शादी करोगे? इस पर लड़का उसे रिंग पहनाता है। ये खूबसूरत लम्हा वाकई में बेहद खास है।

अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एक लड़की के लिए बेहद ही खूबसूरत एहसास है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कितनी सुंदर जोड़ी है। बता दें, इस वीडियो को '@WomaninRedx' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 28 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 3 लाख 77 हजार लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article