भोपाल: ट्रेन में सांप निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में सांप निकलने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह पर सांप नज़र आ रहा है। सांप पर नजर पड़ते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही हैं। 2 दिन पहले की सांप निकालने की घटना बताई जा रही है।
C-1 कोच में सांप
दरअसल, जनशताब्दी एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी C-1 कोच में सांप के निकलने से यात्रियों में भगदड़ मचने लगी। इसी दौरान यात्रियों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सांप निकलने के मामले की रेल प्रशासन ने जांच शुरू की है। रेल कोचों की सफाई वाली जगहों पर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेनों में तैनात रहने वाले अटेंडर्स को भी सख्त हिदायत दी गई है। बाहरी लोगों के द्वारा ट्रेनों में सांप को छोड़ने के बिंदु पर भी जांच हो रही है। इसके पहले भी 22 सितंबर को जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस में भी सांप निकला था। 25 सितंबर को जयपुर से जबलपुर आ रही दयोदय एक्सप्रेस में भी सांप निकला था। अब तक पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली दो ट्रेनों में सांपों के निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं।
