VIDEO: पड़ोसी नहीं, परिवार बन गए! भारत लौट रहे भारतीय पड़ोसियों को विदा करते-करते रो पड़ी अमेरिकी महिला

भारतीय पड़ोसियों के भारत लौटने पर अमेरिकी महिला भावुक होकर रो पड़ी। गले लगाकर दी गई इस दिल छू लेने वाली विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्सर कहा जाता है कि पड़ोसी सिर्फ घर के आसपास रहने वाले लोग नहीं होते, बल्कि अच्छे पड़ोसी मुश्किल और खुशी दोनों समय परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं। ऐसा ही एक भावुक पल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो में एक अमेरिकी महिला अपने भारतीय पड़ोसियों को विदाई देते हुए रोती नजर आ रही है।

american woman cries While saying goodbye to indian neighbours viral video

भारतीय पड़ोसियों के भारत लौटने पर अमेरिकी महिला भावुक होकर रो पड़ी। (Instagram/@mo.of.everything)

पड़ोसियों को अलविदा कहते वक्त छलक पड़े अमेरिकी महिला के आंसू

यह वीडियो उस समय का है जब एक भारतीय कपल अमेरिका छोड़कर भारत वापस लौट रहा था। दोनों डेट्रॉइट एयरपोर्ट के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी एक अमेरिकी पड़ोसी उनके पास पहुंची और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद जो हुआ, वह देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। वीडियो में अमेरिकी महिला भारतीय कपल को कसकर गले लगाए हुए दिखाई देती है। वह काफी भावुक हो जाती है और रोने लगती है। दूसरी तरफ कपल मुस्कुराते हुए उसे संभालने और शांत करने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो पड़ोसियों के बीच बने गहरे रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर दिखाता है।

End of Feed