American Man Spoke In Hindi: आजकल लोगों के दिमाग में हिंदी का परचम कुछ इस कदर लहराया हुआ है कि हर ओर लोग हिंदी में बोलना पसंद कर रहे हैं। और उनकी हिंदी भी काफी कमाल की लग रही है। ऐसे में अमेरिका के एक शख्स का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको मजा आ जाएगा। वीडियो में शख्स के हिंदी एसेंट को देख आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे।
अमेरिकन शख्स का हिंदी एसेंट (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक अमेरिकन शख्स दिखाई दे रहा है। वीडियो में शख्स को आप हिंदी बोलते हुए देख सकते हैं, जिसमें वह समोसे के बारे में बता रहा है। शख्स कहता है इंडिया में दो समोसा 20 रुपये का मिलता है लेकिन अमेरिका में दो समोसा 500 का मिलता है। ऐसे में ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी हंसी के फव्वारे निकल आएंगे।
अमेरिकन शख्स का हिंदी बोलते हुए वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि जब मैंने भी पहली बार दूसरे देश में समोसे का दाम देखा था तो मुझे भी ऐसा ही लगा था। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि भाई तुम वही रुको, वहां पर बिजनेस सेटअप करते हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'indiadrew77' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
