Dance Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कई सारी वीडियोज अपलोड की जाती है और काफी सारी वीडियोज वायरल (Viral Video) होती है। लेकिन इसमें से काफी कम ही जिन पर लोग अपना ध्यान आकर्षित करते हैं और उसे शेयर और लाइक करते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जो डांस का एक वीडियो है। ये खास इसलिए है कि इसमें एक अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ डांस किया है और वो भी भारत के टॉप व सबसे चर्चित गाने के पर।
अमेरिकन शख्स ने किया 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में अमेरिकन शख्स ने भारतीय महिला के साथ 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है, जो दुनिया में अपना डंका बजा चुका है। ऐसे में इन दोनों के डांस स्टेप को देख आप भी मस्ती से झूम उठेंगे और शायद आपको इसका डांस स्टेप करने का मन भी करने लगे। ये इतना मजेदार और लाजवाब वीडियो है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
अमेरिकन शख्स ने किया 'नाटू नाटू..' गाने पर डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वाह.. अब तो भारतीयों का डंका अमेरिका में भी बज रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनका डांस देखकर तो मजा ही आ गया। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ricky.pond' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
