Viral Video: कैमरे में कैद हुआ अजगर का खतरनाक कारनामा, शीशा तोड़कर निकल आया बाहर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी स वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर कांच के शीशे को तोड़कर बाहर निकल आता है।

अक्सर आपने सांपों को कांच के बड़े-बड़े बाड़ों में कैद देखा होगा, लेकिन क्या हो अगर कोई विशाल अजगर उसी कांच को तोड़कर बाहर निकल आए? अमेरिका के यूटा राज्य से ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक विशाल रेटिकुलेटेड पायथन ने अपनी ताकत से कांच की दीवार तोड़ दी और कुछ ही सेकंड में बाहर निकल आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर की ताकत देखकर लोग हैरान हैं।

america giant python breaks glass viral video

विशाल अजगर ने तोड़ा कांच (X/@zingabad)

अचानक कांच पर हमला करने लगा अजगर

यह घटना अमेरिका के पार्क सिटी में स्थित वाइल्डफायर रेटिक्स नाम की रेप्टाइल फैसिलिटी की बताई जा रही है। यहां वेस्टन वेनर नाम के ब्रीडर और कीपर बड़े-बड़े सांपों की देखभाल करते हैं। बताया गया है कि वेस्टन सांपों की ताकत के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान पीछे रखा एक विशाल अजगर अचानक अपने कांच के बाड़े पर जोर लगाने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर अपने भारी शरीर और सिर से कांच की दीवार पर दबाव डालता है। पहले कांच में दरारें दिखाई देती हैं और फिर देखते ही देखते शीशा टूट जाता है। इसके बाद अजगर टूटे हुए कांच से बाहर निकलकर फर्श पर आ जाता है। यह पूरा नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

End of Feed