VIDEO: बेगल शॉप में पहुंचा 4 फीट का मगरमच्छ, देखकर छूटे लोगों के पसीने, फिर जो हुआ उसने सबको डरा दिया

Shocking Video: अमेरिका की एक मशहूर बेगल शॉप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिछले दरवाजे से एक चार फीट लंबा मगरमच्छ चुपचाप अंदर दाखिल हो गया। किचन से होते हुए जब वह फ्रंट काउंटर तक पहुंचा तो ग्राहकों के पसीने छूट गए। हालांकि, वहां मौजूद एक साहसी ग्राहक ने तुरंत प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर 'डब्ल्यूडब्ल्यूई' अंदाज में अपना बचाव किया।

Shocking Video: इंटरनेट पर हर दिन अजीबोगरीब और हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन अमेरिका के एक बेगल शॉप से सामने आया यह वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। अमूमन दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल होती है, लेकिन अगर वहां अचानक एक 4 फीट लंबा मगरमच्छ रेंगता हुआ आ जाए, तो आप क्या करेंगे? कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका की एक दुकान में देखने को मिला, जहां सुबह-सुबह बेगल की खुशबू से खींचा चला आया एक बिन बुलाया 'मेहमान' मगरमच्छ दाखिल हो गया।

viral video

मगरमच्छ को देख मचा हड़कंप (तस्वीर साभार- @LorrieAnn25)

End of Feed