Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर होश उड़ जाते हैं। नजारा देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो भीख मांग रहे शख्स से जुड़ा है। देखकर लगता है कि शख्स लोगों की मदद से अपनी जिंदगी की गुजर करता है। मगर जैसे ही नजर उसके हाथ पर पड़ी देखकर सबके होश उड़ गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।
अजमेर में भिखारी के पास में मिला आईफोन प्रोमैक्स। (Photo/Instagram)
भिखारी के पास आईफोन
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया ये वीडियो राजस्थान में अजमेर का होने का दावा किया गया है। वीडियो में देखेंगे कि शख्स चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। शख्स हाथ से बनी पहिए की गाड़ी पर बैठा है और हाथ की मदद से इसे आगे बढ़ाता है। शख्स भीख मांग रहा है। मगर उसके हाथ में नजर आ रहे आईफोन ने हर किसी के होश उड़ा दिए। इसमें देखेंगे कि एक शख्स कैमरा ऑन कर भीख मांग रहे शख्स के करीब पहुंचता है।
यहां देखिए वीडियो
वो उससे सवाल पूछता है कि उसके हाथ में कौन सा मोबाइल है। भीख मांग रहा शख्स तुरंत जवाब देता है कि उसके हाथ में iPhone 16 Pro Max है। शख्स मोबाइल की इतनी कीमत बताता है कि अच्छे-अच्छे लोग भी इसे ना खरीद पाएं। मालूम हो कि आईफोन हाथ में लेकर भीख मांग रहे शख्स का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
