वायरल न्यूज़

Snake Video: तड़प-तड़प कर नागिन के सामने दम तोड़ गया नाग, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 13, 2025, 12:08 PM IST

Snake Love Video: हैरान करने वाले इस वीडियो में देखेंगे कि नागिन अपने नाग के सामने बैठी है मगर बेचारी कुछ कर नहीं पाई। नाग ने उसके सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

नागिन के सामने तड़पकर मर गया नाग। (Photo/X.com)

Snake Love Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हंसी छूट जाती है। मगर कभी-कभी नजारे भावुक कर देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हिलाकर रख देगा। वीडियो नाग-नागिन से जुड़ा है। दोनों एक-दूसरे के करीब में हैं। मगर इसमें ऐसा कुछ पता चलता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।

नागिन के सामने नाग ने तोड़ा दम

वीडियो में देखेंगे कि नाग ने नागिन के सामने ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के लिए जेसीबी भी मशीनें भी मौजूद थीं। मगर इनमें से एक जेसीबी की चपेट में नाग आ गया और बाद में तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

देखिए वीडियो

नाग को मरते हुए बस देख पाती है नागिन

फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल नागिन ने जैसे ही नाग को घायल देखा तुरंत उसके करीब पहुंच गई। नागिन उसके करीब में ही है और उसे तड़प तड़प कर मरते हुए बस देख पाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। मालूम हो वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ है। इसे एक्स पर @KrishnaBihariS2 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article