वायरल न्यूज़

Viral Video: अचानक घर की छत पहुंच गई भैंस, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 18, 2025, 01:04 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि भैंस अचानक घर की छत पर पहुंच गई और किसी को इसकी भनक तक ना लगी। मगर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी हर कोई चौंक गया। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है।

Image

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। (Photo/Instagram)

Funny Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारे हमारे होश उड़ाकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आने वाली है। वीडियो एक भैंस से जुड़ा है जो भाग कर घर की छत पर जाकर पहुंच गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

छत पर पहुंच गई भैंस

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ ये वीडियो किसी ग्रामीण क्षेत्र का मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि अचानक एक भैंस किसी तरह घर की छत पर पहुंच गई और आराम से धूप में खड़ी है। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हैरान कर देगा। इसमें देखेंगे कि रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण ने जब भैंस को छत पर देखा तो उसकी भी आंखें फटी रह गई। ग्रामीण ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और कैमरे में रिकॉर्ड करने लगा। इधर शख्स घर में मौजूद लोगों को बाहर आने के लिए चिल्लाता है। शख्स की आवाज सुनकर घर में मौजूद महिला तुरंत बाहर निकल आई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसी भी दिलाता है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि गई भैंस पानी में ये तो सुना था। मगर गई भैंस छत पर ये पहली बार देखा है। एक यूजर ने लिखा कि हमारा तो घर ही टूट गया भाई। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर Soljar Dhurv नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article