वायरल न्यूज़

VIDEO: शांत खड़े हाथी से भिड़ गया डॉगी, मगर फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 19, 2025, 07:37 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि हाथी सड़क किनारे आराम से खड़ा है कि तभी वहां डॉगी पहुंच गया। वो बेवजह हाथी पर भौंकता है मगर तभी गजराज को गुस्सा आ गया। उसने फिर जो कुछ किया बार-बार देखेंगे।

Image

बेवजह हाथी पर भौंकने लगा आवारा कुत्ता। (Photo/X.com)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत मजेदार होने वाला है। वीडियो एक हाथी से जुड़ा है। इसमें हाथी बेहद शांति से एक स्थान पर खड़ा है। मगर एकाएक एक आवारा डॉगी उसके करीब पहुंच गया और हाथी पर भौंकने लगा। मगर कुत्ते के भौंकने से हाथी इतना नाराज हुआ कि उसे वहीं सबक सिखाने की ठान ली।

हाथी पर भौंकने लगा डॉगी

फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाए इस वीडियो में देखेंगे कि हाथी सड़क किनारे बड़ी शांति से खड़ा है। देखकर लगता है कि वो भोजन की तलाश में है। मगर हाथी इससे पहले पेड़ के करीब पहुंचता तभी दौड़ लगाता हुआ एक डॉगी उसके करीब पहुंच गया। आकार में इतना बड़ा जानवर देखकर डॉगी उसपर लगातार भौंकता है। वो करीब जाकर हाथी पर भौंकता है। हाथी शुरुआत में इसपर ध्यान नहीं देता है। मगर डॉगी के काफी देर बाद भी वहां से नहीं जाता वो खासा उग्र हो गया।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में फिर जो नजर आता है उसे बार-बार देखने का मन करेगा। आखिर में देखेंगे कि गुस्साए हाथी ने तुरंत डॉगी को सबक सिखाने का मन बना लिया। हाथी ने डॉगी के पीछे दौड़ लगा दी। मगर इससे पहले वो डॉगी के करीब पहुंचता वो गोली की रफ्तार से वहां से भाग निकला। मालूम हो कि मजेदार वीडियो एक्स पर @susantananda3 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article