किसी इंसान के बस की बात नहीं! एक साथ अंडे की पूरी प्लेट खा गया ये आदमी, देखिए Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2024, 08:05 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि एक शख्स कैसे अंडों से भरी प्लेट एक साथ खा गया और बंदे ने डकार तक नहीं ली। शख्स से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

Viral Video Today: दुनियाभर में खाने के एक से बढ़कर एक शौकीन हैं। सोशल मीडिया में भी ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जिनमें लोग अपनी फेरवरेट चीज बड़े मजे से खाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेकंडों में पूरी प्लेट ही चट कर जाते हैं। मगर कभी सुना हो कि कोई अंडों से भरी पूरी प्लेट ही एक साथ मुंह में रखकर खा जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो अंडों से भरी प्लेट एक साथ खा गया।

एक साथ खा गया अंडों से भरी प्लेट

सामने आए नजारे में देखेंगे कि एक शख्स घर में बैठा है। उसे तेज भूख लगी है कि तभी शख्स ने अंडे उबालने रख दिए। कुछ ही देर में अंडे उबल गए और शख्स इन्हें छीलकर ले आया। अब वो अंडों से भरी प्लेट के साथ टेबल पर बैठता है। देखकर लगता है कि शख्स इतना भूखा है कि एक-एक कर सारे अंडे खा जाएगा। मगर फ्रेम में इससे उलट कुछ और ही नजर आता है। इसमें देखेंगे कि शख्स ने सारे अंडे हाथ में उठाए और उन्हें एक साथ मुंह में रख लिया। यकीन नहीं करेंगे कि बंदा सेकंडों में सारे अंडे निगल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

End of Feed