Ajab Gajab : बिना ऑर्डर महिला के घर पहुंचे 100 पैकेट, फिर जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की थी

Ajab Gajab : वाशिंगटन डीसी की लिज़ गेल्टमैन को मई में इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था। उस समय उनका घर बच्चों के साइज की चादरों के उन पैकेटों से भर गया था, जिनका उन्होंने कभी ऑर्डर ही नहीं दिया था।

Ajab Gajab : अमेरिका के वर्जीनिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर शॉपिंग वेबसाइट अमेजन (Amazon) से महिला को 100 से अधिक पैकेट मिले जिन्‍हें उसने कभी ऑर्डर ही नहीं किया था। इन बॉक्‍सेज में हेडलैंप, ग्लू गन और दूरबीन रखे हुए थे। जिस महिला को ये बॉक्‍स मिले हैं उसका नाम है सिंडी स्मिथ। महिला ने बताया कि, प्रिंस विलियम काउंटी स्थित उसके घर पर उसे अचानक से 100 पैकेट मिले, जिनमें 1,000 हेडलैम्प, 800 ग्लू गन और दर्जनों जोड़ी दूरबीनें थीं। मीडिया को स्मिथ ने बताया कि, बक्सों पर पता उनका था, लेकिन नाम किसी लिक्सियाओ झांग का था जिसके बारे में उसने पहली बार सुना था। उन्‍होंने कहा कि, 'हमने शुरू में सोचा कि किसी दुकानदार ने फाइव स्‍टार रेटिंग पाने के लिए ऐसा किया है।'

​Ajab Gajab, Woman recieved amazon packages, viral news in hindi

महिला को मिले 100 बॉक्‍स। (तस्‍वीर साभार : वीडियो ग्रैब)

मई में भी ऐसा हो चुका

यूपीआई न्‍यूज के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी की लिज़ गेल्टमैन को मई में इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था। उस समय उनका घर बच्चों के साइज की चादरों के उन पैकेटों से भर गया था, जिनका उन्होंने कभी ऑर्डर ही नहीं दिया था। अमेजन के कई ऑफिसर्स ने दोनों घटनाओं पर गौर किया और पाया कि स्मिथ और गेल्टमैन दोनों के घर वो पैकेट पहुंचे जो कि अमेजन स्‍टोर पर स्‍टॉक के तौर पर पड़े थे।

End of Feed